Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः पीएल पैलेस में राम कथा पोस्टर का विमोचन, 10 से 16 अप्रैल तक परखम में होगा आयोजन


आगरा। शहर के पीएल पैलेस में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पावन राम कथा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक गऊ ग्राम परखम (फरह, मथुरा) में दिव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से होगा, जिसे सुनना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जा रहा है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन राम कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस मोके पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समाज सेवी डॉ वीणा लवानिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |