Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्रिकेट मैदान पर हत्या, मैच के दौरान एक रन के विवाद में युवक के सीने में घोंपा चाकू


आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान महज एक रन के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक 23 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना रविवार की है।

विशाखापत्तनम के एक निजी मैदान पर दो स्थानीय टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान एक रन को लेकर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख अंपायर चिरंजीवी ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराने की कोशिश की। उस समय तो विवाद सुलझ गया, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के. किशोर (26) एक निजी फोटोग्राफर है। मैच के दौरान अंपायर के हस्तक्षेप से नाराज था। शाम को जब दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना हुआ, तो बहस फिर से शुरू हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई के दौरान आरोपी किशोर ने अंपायर चिरंजीवी के भाई अजीत (23) पर हमला किया। इसी मुद्दे पर हुई एक और कहासुनी के बाद चाकू से उसके सीने पर वार किया।

गंभीर रूप से घायल अजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

एक अन्य खबर में, आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर चल रहा वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही अमरावती को कानूनी और आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता मिल गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |