Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर के बाहर खडा ई रिक्शा चोरी, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर खडा ई रिक्शा चोरों ने पार कर दिया। वही पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद चोरी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित एलडीए कालोनी अंकित कुमार पुत्र जंगली प्रसाद निवासी के अनुसार बीते 24 मार्च की सुबह उसके घर के बाहर खडा ई रिक्शा संख्या यूपी 32 एन एन 8313 चोरी हो गया। जिसकी जानकारी होने पर उसने खोजबीन कर स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर जांच के बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |