Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्विगी ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर जालसाजों ने खाते से उडायें 95,999 रुपये


आलमबाग । आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने निशाना बना स्विगी ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर खाते से 95,999 रुपये पार कर लिये। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको उद्यान-1, बसंत विहार निवासी निगम कुमार के अनुसार उन्होंने बीते 8 मार्च को ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से खाने का ऑर्डर किया था। डिलीवरी में देरी होने पर उन्होंने ऑर्डर को कैंसिल कर दिया और रिफंड की जानकारी लेने के लिए गूगल पर स्विगी का संपर्क नंबर खोजकर उस पर कॉल किया लेकिन उक्त नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से उन्हें व्हाट्सऐप कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए रिफंड प्रक्रिया के लिए एक फाइल भेजने की बात कही और उसे खोलने पर पैसे वापस आने का भरोसा दिलाया। वहीँ निगम कुमार का कहना था जालसाजों द्वारा भेजी गई फाइल को खोलते ही उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 95,999 रुपये कट गए। जिसकी जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे स्थानीय आशियाना थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |