Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः विधायक ने झंडी दिखाकर किया स्कूल चलो रैली का शुभारंभ


सिकंदराराऊ। विकासखंड सिकंदराराऊ के कंपोजिट विद्यालय अगसोली से प्राथमिक विद्यालय अगसोली तक ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों का सरकारी विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए प्रेरित किया। 

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर ऊपर उठने के लिए भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी का परिणाम है कि सरकारी स्तर पर शिक्षा के सुधार में गुणात्मक परिवर्तन आया है। शासन से प्रदत्त समस्त योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेजें। 

इस अवसर पर विधायक एवं उप जिलाधिकारी द्वारा आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया एवं नवीन सत्र पर निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विजय चैहान ने किया एवं संचालन प्रवीन सोमानी ने किया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से योगेश कुमार, गुंजन सिंह, ओजवीर सिंह राणा, विजयवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, पवनेंद्र सिंह, शैलेंद्र चैहान, कैलाश चंद्र, कुलदीप पचैरी , मुनेश शर्मा, सचिन पचैरी, संदीप तिवारी रचना अग्रवाल , मनोज कुमार, राकेश कुमार, उदयवीर सिंह, रनवीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |