आगरा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एस,एस जी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा एक भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को श्निरोगी कायाश् का मंत्र दिया।
सेक्टर 3बी, आवास विकास कॉलोनी, बोदला-सिकंदरा स्थित कॉलेज परिसर से शुरू हुई हेल्थ अवेयरनेस रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को बीमारियों से बचाव और सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को बेहद मार्मिक और प्रभावी ढंग से दर्शाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जुम्बा सेशन और योगाभ्यास रहा, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक व्यायाम कितना अनिवार्य है।
आज के दौर में चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एस, एस,जी स्कूल ऑफ नर्सिंग का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसे कुशल श्हेल्थ वॉरियर्सश् तैयार करना है जो आधुनिक तकनीक और सेवा भाव से समाज को रोगमुक्त कर सकें।
यदि आप भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक उज्ज्वल और सम्मानित भविष्य बनाना चाहते हैं, तो हमारे संस्थान के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा के इस महायज्ञ का हिस्सा बनें। हम आपके सपनों को उड़ान देने और आपको एक प्रोफेशनल नर्सिंग एक्सपर्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
