Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अभी तो नीतीश जी की सरकार है, बिहार में अभी जगह खाली नहीं है-विजय चौधरी


राज्यसभा में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद आगे कब क्या होगा? इस सवाल का जवाब जेडीयू के विजय चौधरी ने दिया है। उन्होंने कहा, अभी तो मुख्यमंत्री जी के कल शपथ लेने की संभावना है।कल शपथ लेकर फिर वापस जब पटना आएंगे तब वे सीएम पद से इस्तीफा देंगे, गवर्नर साहब को जैसी उम्मीद है और एक बार जब इस्तीफा दे देंगे तभी सरकार बनने की कवायद तेज होगी। अभी तो नीतीश जी की सरकार है, अभी जगह खाली नहीं है, इसलिए उसके बाद ही इस पर विचार होगा। विजय चौधरी ने इंडिया टीवी से बातचीत में क्या क्या कहा, जानिए यहां...

दिल्ली से नीतीश जी की वापसी कल या परसों होगी। उसके बाद NDA विधायक दल और NDA के घटक दलों की बैठके भी होनी हैं। नीतीश कुमार की.कल भी वापसी या परसों भी वापसी हो सकती है। हम लोगों को बैठक की अभी तक कोई सूचना नहीं है। जो प्रक्रिया है, जो औपचारिकता है, वह सब तो होगी ही लेकिन उसके बारे में अभी कोई रोड मैप नहीं बना है। NDA के नेता और बीजेपी के नेता भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के बताये रास्ते पर ही सरकार चलेगी।

यह तो स्वाभाविक है, अभी तो 2030 तक का मैंडेट नीतीश कुमार के नाम पर ही बिहार के लोगों ने दिया है, यह तो स्वाभाविक अपेक्षा है, जो भी नई सरकार आएगी वह नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर ही चलेगी और ऐसा सभी कह रहे हैं। एनडीए के सभी घटक दल यही भावना रख रहे हैं और यही कह रहे हैं इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |