Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता मे आधा दर्जन युवाओं का चयन


कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत पोर्टल द्वारा फरवरी माह मे ‘बजट क्वेस्ट’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारत सरकार द्वारा एक फरवरी को प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट के प्रति जागरूक करना उनमे वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा उन्हें देश की आर्थिक नीतियों से जोड़ना था। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता मे देशभर के हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। माय भारत पोर्टल पर बजट से संबंधित विभिन्न प्रश्नों को क्विज के रूप मे प्रस्तुत किया गया जिन्हें प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से हल किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को बजट के विभिन्न पहलुओं योजनाओं एवं सरकारी नीतियों के बारे मे व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। मंत्रालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार कन्नौज जनपद के 6 प्रतिभागिय कार्यक्रम मे प्रतिभाग हेतु लखनऊ प्रस्थान करेगे यह जनपद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि यहां के युवाओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मंच पर स्थान प्राप्त किया है। चयनित प्रतिभागियों मे सूरज सिंह आरोही चतुर्वेदी शालू गुप्ता अभय कुमार अंबुजा गुप्ता एवं युगी कटियार शामिल हैं। इन सभी प्रतिभागियों को लखनऊ मे आयोजित विशेष कार्यक्रम मे आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |