Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः डीएम, एसपी व जनप्रतिनिधियों ने अम्बेडकर चैराहा पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित! देश सेवा को समर्पित रहा डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन-डीएम


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को अम्बेडकर चैराहा पर स्थापित बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने अम्बेडकर चैराहे पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। डीएम ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों को बधाई दी और बताया कि अम्बेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद, लेखक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे। बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचार, उनके आदर्श और उनका व्यक्तित्व हम सबके लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्रारंभिक कार्य बाबा साहब ने ही किए थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के समय जब अधिकांश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरकार के विरोध में संघर्ष कर रहे थे, उस समय सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के बारे में सोचने वाला कोई नहीं था। उस दौर में सरकारी कर्मचारी ब्रिटिश सरकार का ही हिस्सा माने जाते थे, लेकिन बाबा साहब ने उनके अधिकारों की रक्षा और सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाबा साहब के प्रयासों और सिफारिशों के आधार पर कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की शुरुआत हुई, जिनमें हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं। यह उनके दूरदर्शी सोच और विकासात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा और उन्हें सही मायनों में जानने के लिए उनके विचारों को पढ़ना आवश्यक है। मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के बल पर व्यक्ति न केवल स्वयं आगे बढ़ सकता है, बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाने में योगदान दे सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब की निष्ठा और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि देश का संविधान आज भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए हुए है तथा नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति की अध्यक्ष सुशीला कश्यप व अन्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |