प्रतापगढ़ः जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम का हुआ आयोजन! बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि-विधायक सदर
April 14, 2026
प्रतापगढ़। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, (पूर्ववर्ती नाम-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) नरायनपुर संस्था में डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम का भव्य आयोजन विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य प्रतापगढ़ द्वारा की गयी। संस्था में अध्ययनरत छात्रों द्वारा बाबा साहब के जन्म दिवस के अवसर पर भाषण, कविता एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को प्रकट किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर ने छात्रों को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों एवं विचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और उनके सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़कर समाज व देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन प्रशान्त कुमार मिश्र एवं कार्यक्रम का संयोजन प्रियंका सिंह एवं दीप्ती सिंह द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण द्वारा धन्यवाद् ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें। इसी प्रकार राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास लालगंज, पट्टी, कालाकांकर, रामपुर संग्रामगढ़ एवं लखपेड़ा कोटा भवानीगंज में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
.jpg)