पीलीभीत। सनातन धर्म राम इंटर कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा और मोहम्मद उस्मान को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर धनपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अखलाक हसन खान, डॉ. योगेश कुमार, जिला मंत्री कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र गंगवार, हरिश्चंद्र, राजेश कुमार, कमल मोहन पांडे, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फिरोज, रोहतास गंगवार, संजय गंगवार, शोभा वर्मा, सुमन देवी, मीना कुमारी, लक्ष्मीकांत शर्मा और सतीश चंद्र गंगवार सहित कई प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में बरेली से आए मंडलीय मंत्री डॉ. अजीत कुमार सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना की तथा सभी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।
