प्रतापगढः पास्को एक्ट के वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
April 15, 2026
सांगीपुर/प्रतापगढ़। उदयपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 फरवरी को जबरन नाबालिक लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था स जो पीड़िता की शिकायत पर उदयपुर थाना में पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था स पुलिस के डर से आरोपी भाग गए थे स बुधवार सुबह लगभग दस बजे उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक संजय यादव तथा सिपाही शत्रुघ्न यादव समेत आधा दर्जन पुलिस की टीम पेड़रिया गांव के गैस एजेंसी के पास खड़े होकर योजना बना रहे थे इसी बीच खास मुखबिर ने सूचना दिया कि आरोपी गण पेड़रिया गांव से भँवरी जाने वाली सड़क पर सूनसान स्थान पर खड़े है । पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी गण भागने लगे पुलिस आवश्यक बल प्रयोग करते हुए चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया स पूंछ तांछ में अपना नाम आशीष यादव 33 वर्ष पुत्र राधेश्याम यादव,तथा अतुल शर्मा 19 वर्ष पुत्र देवी प्रसाद शर्मा निवासी गण बढ़ई का पुरवा पेडरिया बताया स तथा दुष्कर्म घटना कबूल किया पुलिस आरोपियों से पूंछ तांछ कर जेल भेज दिया ।
.jpg)