Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईरान और उसके आसपास के समुद्री इलाकों में मौजूद सभी भारतीय नाविकों के लिए सेफ्टी एडवाइजरी जारी


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने एक सर्कुलर जारी कर ईरान और उसके आसपास के समुद्री इलाकों में मौजूद सभी भारतीय नाविकों के लिए तुरंत सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है.

जो नाविक किनारे पर हैं, उन्हें घर के अंदर रहने, संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और कहीं भी जाने से पहले भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है. जहाज पर मौजूद नाविकों को बिना जरूरी कारण के किनारे पर न उतरने की हिदायत दी गई है.

सभी नाविकों से कहा गया है कि वे सरकारी अपडेट पर नजर रखें, अपनी कंपनी के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क में रहें और किसी भी आपात स्थिति में सर्कुलर में दिए गए इमरजेंसी नंबरों पर तुरंत संपर्क करें.

लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला किया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है. दूसरी ओर हिज्बुल्लाह ने भी चेतावनी दी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो समझौता टूट सकता है. संगठन का कहना है कि अगर इजरायल ने हमले जारी रखे, तो जवाब दिया जाएगा.

जंग की शुरुआत में होर्मुज के पश्चिम में 25 भारतीय फ्लैग्ड शिप मौजूद थे. इनमें से अब तक 9 जहाज एक-एक कर होर्मुज पार कर चुके हैं.भारतीय नौसेना लगातार इस पूरे इलाके में मरीन ट्रैफिक और जहाजों पर हमलों की निगरानी गुरुग्राम स्थित आईएफसी-आईओआर (इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर- इंडियन ओशन रीजन) के माध्यम से कर रही है. आईएफसी-आईओआर एक मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर है, जिसे भारतीय नौसेना संचालित करती है. इस सेंटर से 28 देशों के कुल 76 लिंक जुड़े हुए हैं, जो संबंधित क्षेत्रों की रीयल-टाइम मैरिटाइम सिचुएशन और जानकारी उपलब्ध कराते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |