Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुरः युवती को बहला फुसलाकर भगाने एवं धर्म संपरिवर्तन का अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले के थाना को०देहात पर मंगलवार को एक महिला द्वारा नामजद के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसला कर भगाने व धर्म परिवर्तना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष को०देहात को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा पूर्व में अपहृता को बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त टमाटर उर्फ मोनू पुत्र शमसू निवासी मलीन बस्ती रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |