प्रतापगढः एडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न
April 30, 2026
प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयूष सिंह प्रो० मे० आयूष एग्रीकल्चर इन्डस्ट्रीज ने सिपाह महेरी के विद्युत जर्जर तार बदलने के प्रकरण पर अध्यक्ष द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रानीगंज को स्थल का निरीक्षण के निर्देश दिये, बैठक में उक्त प्रकरण पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रानीगंज द्वारा बताया गया कि तार जर्जर नहीं है इस लिए बदला नहीं जायेगा ढीले तार को टाइट कर दिया गया है पेड़ों की कटाई छटाई करा दी गई है। मो० अनाम के विद्युत कनेक्शन के संशोधन पर अधिशाषी अभियन्ता रानीगंज द्वारा बताया गया कि उद्यमी के प्रार्थना पत्र की तिथि से कनेक्शन संशोधित कर दिया गया उद्यमी द्वारा कनेक्शन तिथि से संशोधन की मांग की जा रही है उद्यमी से एग्रीमेन्ट डीड मांगी गई है जो नहीं दे रहे हैं। प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ऋण परक योजना में बैंको को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त जी०एस०टी०, एल०डी०एम० के साथ सभी अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थिति थे। बैठक का संचालन एस०एस० रावत उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। बैठक के उपरान्त मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी द्वारा ओडीओपी के 05 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया।
.jpg)