Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: वाल्मीकि सम्मेलन अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन


हरिद्वार। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा आज नगर निगम सभागार रुड़की में वाल्मीकि सम्मेलन अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिरकत की। इस अवसर पर राज्य सफाई आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, मेयर नगर निगम अनीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा मधु सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान वाल्मीकि चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुएदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एवं उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है तथा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य कर रही है। 

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सफाई आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आयोग समाज के वंचित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए उन्होंने कहा कि आरक्षण में उपवर्गीकरण की आवश्यकता है जिससे कि वंचित लोगों को मुख्य धारा में ला सके। उन्होंने कहा कि केवल चार राज्य में उपवर्गीयकरण आरक्षण लागू है जिसमें पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना शामिल है और पांचवां राज्य उत्तराखंड बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज कश्यप ऋषि की भी जयंती है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मेयर नगर निगम अनीता अग्रवाल और जिला अध्यक्ष भाजपा मधु सिंह सहित वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |