Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः श्रीमदभावगत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के मिट जाते हैं कष्ट- स्वामी विवेकानन्द


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय विकासखण्ड के रायपुर तियांई चैराहे पर आयोजित श्रीमदभागवत कथा में गुरूवार को कथावाचक द्वारा मनमोहक कथा का प्रस्तुतिकरण किया गया। कथा को आगे बढ़ाते हुए कथावाचक स्वामी विवेकानंद महराज ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा के श्रवण मात्र से ही सारे कष्ट व पाप मिट जाते हैं। उन्होने कहा कि जीवन में जो भागवत कथा का श्रवण कर लेता है वह यमराज के बंधन से मुक्त हो जाया करता है। उन्होने कथा के दौरान उद्धव प्रसंग, गोर्वधन पर्वत प्रसंग, पूतना वध आदि का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कथाव्यास स्वामी विवेकानंद महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर पाप का विनाश करने के लिए अवतार लिया। उन्होने आसुरी शक्तियों का नाश कर धरती को धर्म के मार्ग पर आगे जाने का रास्ता दिखाया। इस मौके पर अर्जुन जायसवाल, पूर्व प्रधान निक्के सरोज, विनोद सरोज, मुन्ना मौर्या, शिवकरन चतुर्वेदी, सोनू, निखिल मिश्र, प्रमोद सिंह, सरदार सिंह, बब्बन सिंह, अभिमन्यु सरोज आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |