Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मेरठ में रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक संपन्न! संगठन में मनोनीत नए सदस्यों ने जताया आभार


मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स, हनुमान चैक, आबूलेन, मेरठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियोंकृविशेषकर जीएसटी की जटिलताएं, ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय बाजार पर पड़ रहे प्रभावकृतथा संगठन के विस्तार पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने व्यापारियों के हितों को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय सचिव  प्रभुद्ध कुमार, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी  विनय प्रधान, राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी तथा मतलूब गौर ने भी व्यापारियों के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष  रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अभि सिंघल को मेरठ जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), दीपक अग्रवाल को प्रदेश सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) एवं संदीप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य मंत्री नरेंद्र खजूरी एवं प्रभारी  विनय प्रधान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |