Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः लव जिहाद के विरुद्ध 19 अप्रैल को लखनऊ में होगी महापंचायत-अनुराग शुक्ला


लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में  हिन्दू बेटी बचाओ सर्वमोर्चा द्वारा एक युद्ध लव जिहाद के  विरुद्ध अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल, संचार को पटेल स्मारक पार्क हजरतगंज में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे पर व्यापक जन स्थापित करना है। कार्यक्रम संयोजक अनुराग शुक्ला ने बताया कि बीते कुछ समय से लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें सुनियोजित तरीके से हिंदू बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनका शोषण और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए जा रहे है। यह कंवल व्यक्तिगत घटनाएं नहीं, बल्कि एक बड़े षडयंत्र का हिस्सा होती है. साथ ही इसका आतंकवाद से भी कहीं न कहीं कनेक्शन होता है. जिस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। संघर्ष मोर्चा का यह भी आरोप है कि इस प्रकार की गतिविधियों के पीछे संगठित नेटवर्क सक्रिय होते हैं, जिनकी फडिंग और संचालन की जांच आवश्यक है। सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को सखा से सख्त सजा दी जाए, ताकि समाज में भय का माहौल खत्म हो और बेटियां सुरक्षित रह सकें। हाल ही में लखनऊ में हुई लव जिहाद की घटनाएं जैसे की केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में लव जिहाद का केस सामने आया था । साथ ही कुछ दिन पहले गोमतीनगर थाने में एक युक्ती को नौकरी दिलाने के बहाने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाया फिर शोषण इस प्रकार की घटनाएं आम है अभी लखनऊ हाई कोर्ट में भी लव जिहाद की शिकार महिला ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। महापंचायत में लखनऊ जिले से सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, महिला संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। इस दौरान जागरूकता अभियान को और तेज करने, कानूनी उपायों पर चर्चा करने तथा एक मजबूत सामाजिक रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए इस अभियान को मजबूत बनाएं। श्अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपनी बेटियों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए।ष् श्तू दुर्गा बन तू काली बन कभी न बुर्के वाली बनश् संवाददाता सम्मेलन में अनुराग शुक्ला (प्रांत कार्यक्रम संयोजक), विजय बहादुर (अध्यक्ष अवध जागरण न्यास), कृष्ण कुमार मिश्रा (सांस्कृतिक गौरव संस्थान), ज्योत्सना श्रीवास्तव (सामाजिक कार्यकर्ता), विकास शुक्ला (महानगर प्रभारी), संतोष सिंह  (संयोजक लखनऊ ग्रामीण), राजेश कुमार सिंह (संयोजक लखनऊ पश्चिम), अनीता तिवारी (संयोजक लखनऊ दक्षिण), मंटू तिवारी (संयोजक लखनऊ पश्चिम), अनिल चैबे, सूर्यभान विश्वकर्मा, के के दीक्षित, विजय कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |