Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः डालिम्स सनबीम गांधीनगर में हर्षोल्लास के साथ मना बैसाखी पर्व


गाजीपुर।  डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में बैसाखी के पावन अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों ने इस पर्व की महत्ता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यालय के निदेशक श्री हर्ष राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नेहा राय, पूजा सिंह, अंजलि राय, विजय लक्ष्मी, ऋतु यादव, आरती सिंह एवं गरिमा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |