Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: बाल श्रम के खिलाफ चला विशेष अभियान! प्रतिष्ठानों को दी गई गयी सख्त चेतावनी


अमेठी। उपजिलाधिकारी गौरीगंज के दिशा-निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं मानव तस्करी रोधक इकाई (एएचटीयू) की संयुक्तटीम ने टिकरिया चैराहा, होटलों, धान मिलों और विभिन्न दुकानों का सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों से कार्य न कराया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कराना एक दंडनीय अपराध है और यदि भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान राहत की बात यह रही कि किसी भी दुकान, होटल या अन्य प्रतिष्ठान में कोई भी नाबालिग बालक या बालिका कार्यरत नहीं पाया गया। इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, रुचि सिंह, सुपरवाइजर रोशन, एएचटीयू टीम के प्रभारी रामराज कुशवाहा, हेड दरोगा रामकृष्ण, कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षी अंकिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |