Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: कलश यात्रा मे भक्तों का उमड़ा जनसैलाब


जायस/अमेठी। तिलोई क्षेत्र के ग्राम पूरे बाबू (जनापुर) में आज भक्ति और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह पूरे बाबू से निकली कलश यात्रा सैमबसी तक पहुंची यात्रा में सैकड़ों चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल रहे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ढोल-नगाड़ों डीजे के साथ ष्राधे-राधेष् के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्य यजमान शशि प्रताप सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सिर पर कलश धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया पीत वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने कलश लेकर पदयात्रा की सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की अयोध्या से पधारे कथा व्यास पंडित राजकुमार मिश्रा जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन सायं 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक होगी। 16 अप्रैल को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा आयोजन में शेष प्रताप सिंह, प्रधान अरुण प्रताप सिंह (पिंटू), विपुल सिह दीपक सिह ,अतुल सिह, दिनेश सिंह, राम प्रताप सिंह समेत समस्त आसपास के भक्तगण ग्रामवासी मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |