Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: ज्वेलरी चोरी मामले में थाना बिसौली पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप


रामपुर/बदायूं। जिला रामपुर की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक बदायूं को शिकायती पत्र भेजकर थाना बिसौली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ज्वेलरी चोरी के मामले में थाने द्वारा न तो रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।

मोहल्ला सादात, शाहाबाद, जिला रामपुर निवासी शिफा नाज पत्नी जामिन मियां ने बताया कि 28 मार्च 2026 को वे शाहाबाद से सैदपुर (जिला बदायूं) जा रही थीं। बिसौली पहुंचने पर ऑटो चालक ने उनका बैग ऑटो की छत पर रख दिया। यात्रा के दौरान उनके बैग में रखी 1,00,000 से 1,20,000 तक की ज्वेलरी चोरी हो गई।

शिफा नाज के अनुसार, घटनास्थल की सीसीटीवी  फुटेज में 2 संदिग्ध व्यक्ति वाहन के पीछे संदिग्ध अवस्था में लटककर आते दिख रहे हैं। इससे साफ होता है कि यह चोरी सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

महिला ने 28 मार्च 2026 को ही थाना बिसौली में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके देवर ने कई बार थाने जाकर मौखिक शिकायत भी की, लेकिन आज तक न रिपोर दर्ज हुई और न कोई जांच शुरू हुई। पीड़िता ने इसे कानून के विरुद्ध बताते हुए कहा कि संज्ञेय अपराध में रिपोर्ट दर्ज करना पुलिस की अनिवार्य जिम्मेदारी है।

एसपी से की गई ये मांगे- पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक बदायूं को पत्र लिखकर मांग की है कि संबंधित थाने को निर्देशित कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाएमामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच होसीसीटीवीफुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएचोरी हुई ज्वेलरी बरामद कराई जाए यह मामला एक बार फिर थाना स्तर पर होने वाली लापरवाही और पीड़ितों को न्याय दिलाने में हो रहे अनावश्यक विलंब को उजागर करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |