Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एसआरपीएफ जवान की निर्मम हत्या, नाबालिक बेटी के प्रेमी ने उतारा मौत के घाट


नागपुर में नाबालिग बेटी को परेशान करने से मना करने पर SRPF जवान पंकज रणजीत सिंह ठाकुर की हत्या कर दी गई है। वारदात में हवलदार का साला भी जख्मी हो गया है, यह वारदात नागपुर के एमआईडीसी के मातोश्री नगर में हुई है, बीच बचाव करने आए पंकज का साला अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों का नाम आकाश मंडल, उसका भाई हर्षद मंडल और मां पुष्पा मंडल शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी बल के जवान और उसके साले पर पांच लोगों ने गुरुवार को घातक हमला कर दिया, जिससे जवान की मौत हो गई है। घटना बेटी के छेड़छाड़ करने से आरोपी को फटकार लगाने के कारण हुई है। प्रकरण दर्ज कर एमआईडीसी पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी के साथ आरोपी जो डिलीवरी बॉय का काम करता था, उसके साथ एक तरफा प्यार करता था, जिसकी भनक मृतक पंकज को लग चुकी थी। उसने कई बार आरोपी आकाश को चेतावनी दी कि वह उसकी बेटी से दूर रहे। उसके बाद भी वह उससे बात करने का प्रयास करता रहता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या वाले दिन दोपहर को मृतक पंकज ठाकुर के घर के पास आकाश मंडरा रहा था। उसको देखकर ठाकुर ने उसे हिदायत दी थी कि उसके घर का चक्कर क्यों काट रहा है और उसे डांटा भी। उस डांट से आरोपी इतना संतप्त गया कि उसने अपनी मां, भाई और साथियों के साथ चाकू रॉड से पंकज ठाकुर पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए साले अर्पित को भी उन्होंने घायल कर दिया। हमला करने के बाद पंकज ठाकुर की हत्या कर सभी फरार हो गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |