Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के बापरौला में एनकाउंटर, हिमांशु भाई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार


दिल्ली के बापरौला इलाके में भाऊ गैंग के बदमाशों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें भाऊ गैंग के दो शूटर घायल हुए हैं। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने सोमवार सुबह दोनों बदमाशों का एनकाउंटर किया। एनकाउंटर के बाद भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। एनकाउंटर के दौरान दोनों शूटर्स के पैर में गोलियां लगीं। इस वजह से गिरफ्तार करने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पकड़े गए शूटर्स के नाम दीपक और अतुल हैं। आरोपी दीपक दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल था। वहीं, अतुल गुरुग्राम शोरूम में हुई फायरिंग में शामिल था।

8 मार्च की रात गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक के पास लग्जरी यूज्ड कार शोरूम (बिग ब्वाय टॉयज) पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। उन्होंने करीब 10-16 राउंड गोलियां चलाईं। इससे शोरूम का शीशा टूट गया। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। एक ड्राइवर/कर्मचारी घायल हुआ। इसके साथ ही शोरूम में मौजूद एक पालतू कुत्ता भी घायल हुआ। हिमांशु भाऊ गैंग ने अगले दिन सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। गैंग ने पोस्ट में शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए लिखा, “जतिन आहूजा को बात समझ नहीं आई तो अब समझ गया तो ठीक, नहीं तो अगली बार गोली किसी भी कर्मचारी या कस्टमर को लग सकती है, हम जिम्मेदार नहीं होंगे।” पुलिस जांच में पता चला कि अक्टूबर 2024 में ही भाऊ गैंग ने जतिन आहूजा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मालिक ने पहले भी सेक्टर-37 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पैसे नहीं दिए तो यह हमला करवाया गया। तीनों बदमाशों की पहचान अतुल, दीपक और नीरज के रूप में हुई। तीनों झज्जर जिले के कुलासी गांव के रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर दलबीर की हत्या 1 जनवरी को हुई थी। 60 साल के दलबीर दिल्ली पुलिस से 4 महीने पहले ही रिटायर हुए थे। वे दिव्यांग थे और बैसाखी का इस्तेमाल करते थे। हरियाणा के सोनीपत जिले के राजपुर गांव में उनकी खुद की मिठाई के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री थी। दीपक ने दलबीर को उनकी खुद की बैसाखी से बुरी तरह पीट-पीटकर मार दिया था और शव फैक्ट्री के कमरे छोड़कर फरार हो गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |