Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः आरटीआई मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश! राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर


पीलीभीत। सोमवार को गांधी सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने की।

बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा आरटीआई के तहत प्राप्त आवेदनों और आयोग में लंबित अपीलों व शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों से अधिनियम की धाराओं और नियमों से जुड़े सवाल पूछे और आवश्यक जानकारी भी दी।उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सूचना समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए और किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

बैठक में यह भी कहा गया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रति संवेदनशील बनाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |