Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, विभिन्न क्षेत्रों में सिलेंडरों का वितरण


उत्तराखड। घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाये रखते हुवे मंगलवार को जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा रहा है।

जारी विवरण के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा तहसील रोड एवं पुरानी आर्मी कैंटीन क्षेत्र में 254 सिलेंडर वितरित किए जा रहे है। वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा बंड, जिनखोला एवं मटेना क्षेत्र में 234 सिलेंडरों का वितरण किये जा रहे है। इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा फरसाली एवं मल्लादेश क्षेत्र में 100 सिलेंडर तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा सिमकुना एवं सानिउडियार क्षेत्र में 105 सिलेंडर वितरित किए जा रहे है ।

इसके अतिरिक्त शिवशक्ति भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में 65 सिलेंडरों का वितरण किये जा रहे है । वहीं शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ में लॉजिस्टिक कारणों से आज वितरण कार्य नहीं किया जा सका।

इस प्रकार जनपद में कुल 758 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है । विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |