Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फतेहगंज पश्चिमीः हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरो मे भक्तो ने केक काटकर मनाया जन्मदिन


फतेहगंज पश्चिमी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिरों और घरों में विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन और भंडारों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ में आहुति देकर देश और दुनिया की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दोपहर के समय प्राचीन शनि देव मंदिर के समीप भी भंडारे का आयोजन किया गया। साप्ताहिक बाजार में आए आसपास के गांवों के लोगों ने भी श्रद्धा के साथ पूड़ी, सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रात्रि 9 बजे केक काटकर और भगवान को भोग लगाकर जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन चले धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

इस अवसर पर अमित गोयल, सुनील कुमार गुप्ता, सौरभ पाठक, अमित सिंह, शीलू सिंह, दीपक गोयल, सतीश गुप्ता, गोविंद, राजेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, राकेश कश्यप, मनोहर कश्यप, रिंकू गुप्ता, संजीव शर्मा, मुदित प्रताप सिंह, जगदीश गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, मयंक गंगवार, गौरव गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |