Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उत्थान एक नई पहल को दिया शुभकामना संदेश


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाज सेवा के लिए प्रदेश में अच्छा काम करने वाली संस्था जो गरीब बच्चों के लिए बनाए जा रहे विद्यालय व अन्य सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है जिसके कार्यों को लेकर सराहना करते हुए पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश राजभर ने संस्था को एक पत्र लिखकर शुभकामनाएं देते हुए अपनी शुभकामना  प्रदान किया । जिसको लेकर  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया की संस्था इस समय गांव-गांव जाकर बुजुर्गों की पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन के लिए पात्र लोगों की मदद कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से लोगों को कैंप के द्वारा जागरुक कर रही है माननीय मंत्री जी के पत्र से संस्था के सभी कार्यकर्ता बहुत ही खुश है। और लोगों की मदद करने के लिए संस्था के माध्यम से अच्छा काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |