लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पत्रकार हित में कार्य करने वाले संगठन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन (रजि0) जे पी ए ने 17 मई को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चिनहट कामता स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक के साथ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने संगठन की मजबूती और पत्रकार के हितों पर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्रकारों को सत्य का रक्षक बताया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सामाजिक दायित्व एवं उनके निर्वहन की बात भी कही। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सदस्य शिव शंकर मिश्रा तथा विवेक विश्व पांडे, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सचिव अभिषेक सिंह, सह मीडिया प्रभारी सौरभ ,निगम उप प्रचार मंत्री मो इकबाल, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, राम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस समारोह को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने रखे। लखनऊ जिले की टीम से जिला अध्यक्ष लखनऊ सनी शाह, फरहान इराकी, धनीश श्रीवास्तव ,दीपक सिंह, शरद चंद्र, निशांत सिंह, प्रियंका निगम, रोशनी सोनकर ,पूर्णिमा सोनकर, ज्योति गुप्ता ,राजीव श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर पांडे का स्वागत किया गया, और जे पी ए संगठन के सदस्य के रूप में राजीव श्रीवास्तव संग्राम सिंह तथा विनोद यादव सम्मिलित हुए। सभी का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र तथा कलम देकर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए संगठित रहने की अपील किया और स्थापना दिवस को शानदार मनाने के लिए सभी का आह्वान किया।
