Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला थाने की रीलबाज इंचार्ज शबाना आज़मी सस्पेंड


वर्दी में रिल्स पोस्ट करने मामले में पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष शबाना आज़मी को निलंबित कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर वर्दी में रिल्स और वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ करा रुख अख्तियार किया है। मुख्यालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया sop के उल्लंघन मामले में अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताजा मामले में जिले की महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी समेत दो महिला पुलिस कर्मियों का नाम सामने आया है, जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है ।

फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की थाना अध्यक्ष रहते हुए शबाना आजमी ने अपने बुजुर्ग दादा को थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर फोटो वायरल किया था। उस वक्त भी सवाना चर्चा में आई थी। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सवाना अपने अकाउंट से पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर डाला करती थीं। जोकि इस कार्रवाई के बाद हटाए गए हैं। इस वक्त शबाना आज़मी पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश प्राप्त होने के बाद पूर्णिया पुलिस कप्तान स्वीटी शेरावत ने थाना अध्यक्ष शबाना आजमी को निलंबित कर दिया है। एसपी सेहरावत ने बताया कि महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर पोस्ट करना विभागीय नियमों के खिलाफ है।

बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर व्यक्तिगत मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाकर डाला करती थी। यही गलती शबाना के लिए भारी पड़ गई। पुलिस की गोपनीय गतिविधियां या संवेदनशील सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करना अपराध की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी कृत्य नहीं होना चाहिए जिससे पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |