Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या! कंबल में लिपटी लाश मिली


बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास 10 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया है। छात्रा का शव कंबल में लपेटकर एक गली में फेंक दिया गया था। मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या की गई है। वह स्कूल ड्रेस में थी। उसके चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं।

10 साल की रोशनी कुमारी बुधवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर अपने घर से दूध देने के लिए पास में ही गई थी। इसके बाद छात्रा को स्कूल जाना था लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने बुधवार को ही थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह छात्रा का कंबल में लपेटा हुआ शव गली में मिला। जिस जगह पर रोशनी का शव मिला है, वह थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही है।

बाईपास थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला छात्रा की हत्या की गई है। उसके शव पर जख्म के निशान है। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |