Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: अंधविश्वास बना मौत का कारण? पिता पर बेटी की बेरहमी से हत्या का आरोप


 प्रतापगढ ।मानवता और रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना में एक पिता पर अपनी ही विवाहित बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। ससुराल से झाड़-फूंक के नाम पर घर लाई गई महिला की अगले ही दिन संदिग्ध हालात में खेत में लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

गौरा अतरसंड निवासी रामलाल उर्फ रावण अपनी बेटी सोनम(30 वर्ष) को मंगलवार को ताला गांव स्थित ससुराल से घर लेकर आया था। परिजनों के अनुसार सोनम बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन पिता उसे झाड़-फूंक के बहाने अपने साथ ले आया। रात में पिता-पुत्री ही घर में मौजूद थे।

बुधवार सुबह घर के पीछे खेत में सोनम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी—कपड़े अस्त-व्यस्त, शरीर पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और नोचने के गहरे निशान मौजूद थे। साड़ी गायब थी, जो बाद में खेत के किनारे खून से सनी हालत में बरामद हुई।

सूचना पर पहुंचे एसओ कोहंडौर धनंजय राय ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घर से खून से सना डंडा और कुल्हाड़ी बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से टूटी पायल और शराब के खाली पाउच भी कब्जे में लिए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। उक्त मामले की जानकारी होते ही सीओ सिटी ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की।

विदित  हो कि मृतका के पति अजय गौतम ने ससुर रामलाल पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मृतका दो बच्चों की माँ थी, बच्चों व पति का रो रोकर बुरा हाल है।

उक्त घटना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि अंधविश्वास और क्रूर मानसिकता का काला चेहरा भी उजागर करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |