Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: अग्निकांड में स्वाहा हुआ होटल नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता के प्रयासों से पुन: भव्य रूप में स्थापित! फीता काटकर किया शुभारंभ


मुरादाबाद । महानगर मे बीते दिनों प्रेम वंडर लैंड के पास स्थित परी होटल बारात की आतिशबाजी से हुए भयंकर अग्निकांड में पूरी तरह से स्वाहा हो गया था, इस दुर्घटना में होटल स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव की माता जी का भी देहांत हो गया था, इस घटना से होटल स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव और उनका परिवार बिल्कुल टूट गए थे, जब इस बात का पता मुरादाबाद नगर के विधायक रितेश कुमार गुप्ता को कायस्थ महासभा पंजी. मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ.गौरव श्रीवास्तव एडवोकट के माध्यम से पता चला तो विधायक रितेश कुमार गुप्ता उनके होटल पहुंचे और अग्निकांड में स्वाहा हुए होटल का स्वयं निरीक्षण किया, तत्पश्चात शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और पीड़ित होटल स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव और उनके परिवार से वादा किया कि आप लोग परेशान न हों मैं प्रयास करूंगा कि बहुत जल्द पहले से भी अच्छा होटल का निर्माण यहां हो सके और आप सब उसका सफल संचालन करें। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मुरादाबाद के एस.एस.पी सतपाल अंतिल से इस संबंध में वार्ता की और दोनो के सार्थक प्रयासों से आज वहां वहीं परी होटल नये कलेवर और रूप रंग और स्वाद के साथ पुन: खड़ा है, स्थानिय लोगो ने सराहना करते हुए कहा कि विधायक जी ने जो वादा किया था उसे एक अभिभावक की तरह निभाया, विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने फीता काट एंव नारियल फोड़कर विधिवत परी होटल का उद्घाटन किया और होटल स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव का मनोबल बढ़ाया। इस शुभ अवसर पर डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे और  विधायक रितेश कुमार गुप्ता का इस महान कार्य के लिए मुरादाबाद जिले के सभी कायस्थ परिवारों की तरफ से बड़ी माला पहनाकर धन्यवाद अदा किया साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल  का भी शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट , जिला महासचिव शेखर भटनागर, कोषाध्यक्ष दीपक शरण, जिला प्रभारी राकेश भटनागर, प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर, प्रांतीय मंत्री राजीव सक्सेना, संयुक्त महामंत्री आशीष सक्सेना एडवोकेट, पुनीत सहाय,विशाल भटनागर, संदीप सक्सेना,सुबोध नारायण श्रीवास्तव,राजेश भटनागर, नितिन श्रीवास्तव, अमित भटनागर ,राहुल सक्सेना, अभय भटनागर आकाश भटनागर अक्षय सक्सेना निर्वेश भटनागर नितिन सिंहा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव,प्रदीप शर्मा उर्फ बंटू भाई, अनिल ढल, बब्बू सैनी, मंगल पांडे, विशाल शर्मा, नलिन चढ़ा शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता और शुभ चिंतक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |