प्रतापगढ़/बाबागंज।बाबागंज ब्लॉक क्षेत्र में अंजनी के लाल भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बाबागंज ब्लॉक के कई स्थानों पर मंगलवार को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। नगर पंचायत हीरागंज के हीरागंज बाजार सहित बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित मां भद्र काली धाम और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, वहीं शाम को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
पूरे दिन भक्तगण ष्जय श्री रामष् और ष्जय बजरंगबलीष् के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। धार्मिक आयोजनों के चलते क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिला और हर ओर आस्था और उत्साह की झलक दिखाई दी। इस मौके पर विद्यासागर तिवारी उर्फ गामा, संतोष यादव उर्फ कल्लू, हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बृजेश गुप्ता, सुंदरलाल केसरवानी, अमित मिश्र, देशराज पांडेय, अनिल, दुर्गेश सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
.jpg)