Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जब हमें कुचलने की कोशिश की तो आपने हमे छोड़ दिया-अमानतुल्लाह खान


दिल्ली की ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान ने अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को निशाने पर लिया है. उन्होंने राघव चड्ढा से सवाल किया कि क्या आप हमारी पार्टी को वह सब लौटा सकते हैं जो आपने इतने कम समय में हासिल किया? पार्टी ने आपको 2019 में लोकसभा का टिकट दिया. 2020 में आपको विधायक और दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष, 2022 में राज्यसभा सांसद बनाया. जब हमें कुचलने की कोशिश की तो आपने हमे छोड़ दिया.

बता दें कि राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद एक वीडियो राघव चड्ढा ने शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उन्हें बोलने के लिए समय न देने के लिए चिट्ठी लिखी है. अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें खामोश करवाया गया है लेकिन वो हारे नहीं हैं. उनके इस बयान के बाद पार्टी के नेता भड़क गए.

आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "राघव केंद्र सरकार का नाम नहीं लेना चाहते. मोदी का नाम तो दूर की बात है. सवाल है कि इतना डर क्यों है? क्या डर कर राजनीति की जा सकती है? भारतीय जनता पार्टी राघव चड्ढा को प्रमोट करती है. उनके समर्थक सोशल मीडिया के पोस्ट को आगे बढ़ाते हैं. क्योंकि देश के अहम सवालों से हटाकर आपको समोसे के सवाल पर उलझा दिया जाए. अगर आप डर गए तो आपकी राजनीति खत्म है."

आप नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, "आज लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और पूरा विपक्ष इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है. टीएमसी एक महाभियोग का प्रस्ताव लेकर आती है लेकिन राघव चड्ढा उस पर साइन नहीं करते हैं. विपक्ष लोकतंत्र पर हमले के मुद्दे पर संसद से वॉकाउट करती है, राघव जी वॉकाउट करने से मना कर देते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |