जगदीशपुरः पानी के विवाद में दबंगों ने वृद्ध को पीटा
April 02, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। गंदा पानी दरवाजे पर आने से मना करने पर दबंगों ने वृद्ध की पिटाई कर दिया घटना की तहरीर पर पुलिस ने घायल को मेडिकल हेतु भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पूरे रिसाल मजरे कचनाव निवासी रामदीन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे पड़ोसी अशोक कुमार जिनके दरवाजे का गंदा पानी मेरे तरफ को बहता है जब मैंने पानी रोकने की बात कहा तब दबंग अशोक यादव अपने परिवार के साथ मिलकर मुझे मारा-पीटा हल्ला गोहार मचाने पर सभी लोग ये कहकर मौके से भाग निकले कि आज तो बच गये बाद में तुमको देख लेंगे घटना की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
.jpg)