Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भयावह आग, 7 कर्मचारी झुलसे


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट में आग लगने से 7 कर्मचारी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि टरबाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली जिससे चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।

भिलाई शहर में स्थित बीएसपी की स्टीम टर्बो जेनरेटर-चार टर्बाइन यूनिट में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। अचानक आग लगने से टर्बाइन हॉल में चारों ओर भारी धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही प्लांट के दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

इस घटना में कम से कम सात मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को जलने से चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए भिलाई शहर के सेक्टर-नौ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, 7 मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। मजदूरों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की वजह से आग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक असल वजह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आंकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |