Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हरिहरपुर में नगर निगम ने तीस करोड़ की 50,000 वर्गफुट सरकारी भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्राम हरिहरपुर, तहसील सरोजनी नगर में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लगभग 50,000 वर्गफुट शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया।

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुर स्थित गाटा संख्या 221 स, क्षेत्रफल 0.658 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में ‘ऊसर’ के रूप में दर्ज है, पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर व्यावसायिक प्लाटिंग की जा रही थी। इससे नगर निगम की निहित शासकीय भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की सहायता से 12 अवैध रूप से निर्मित प्लाटों को ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम तेजस्वी प्रकाश द्वारा किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय की ओर से टीम उपलब्ध कराई गई।

नगर निगम के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल लगभग 50,000 वर्गफुट भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |