Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तेजस्वी प्रकाश से अंकिता लोखंडे की मां ने 'लाफ्टर शेफ 3' में मचाया धमाल


लाफ्टर शेफ 3 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस शो में हर हफ्ते किसी ना किसी गेस्ट को जरूर बुलाया जाता है. ऐसे में शो के अपकमिंग एपिसोड में फैमिली वीक देखने को मिलने वाला है.ऐसे में शो के सेट पर कई कंटेस्टेंट की मम्मियों को स्पॉट किया गया. ऐसे में लॉफ्टर शेफ के सेट से कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं.चलिए डालते हैं उन पर एक नजर..

तेजस्वी प्रकाश की मां ने उनके साथ सेट पर एंट्री मारी. दोनों मां-बेटी ने इस दौरान साड़ी पहन रखी थी. स्काई ब्लू सिल्क साड़ी में तेजस्वी प्रकाश की मां बला की खूबसूरत लगीं.एक्ट्रेस की मां ने पैप्स को जमकर पोज दिए और अपनी प्यारी सी स्माइल से फैंस का दिल जीत लिया.

जन्नत जुबैर की मां भी लाफ्टर शेफ के सेट पर स्पॉट की गईं. इस दौरान एक्ट्रेस की मां इतनी स्टनिंग लग रही थीं कि उन्हें देख पहली बार में तो ऐसा लगा जैसे खुद जन्नत ही हो. ब्लू डेनिम व्हाइट ब्लेजर और व्हाइट टॉप में जन्नत की मां काफी गॉर्जियस लगीं.

अर्जुन बिजलानी को भी लाफ्टर शेफ के सेट पर उनकी मां के संग स्पॉट किया गया. एक्टर की मां ने इस दौरान ग्रीन साड़ी पहन रखी थी. बड़ी सी रेड बिंदी और बालों में गजरा उन्हें मराठी लुक दे रहा था.सेट पर अर्जुन अपनी मां का हाथ पकड़कर चलते और उनका ध्यान रखते हुए नजर आए.

अंकिता लोखंडे की मां को भी लाफ्टर शेफ के सेट पर स्पॉट किया गया. हमेशा की तरह उनकी मां काफी खूबसूरत लग रही थीं. अंकिता की मां ने इस दौरान पर्पल अनारकली सूट पहन रखा था, जिसमें वो काफी स्टनिंग लगीं. मालूम हो इस दौरान अंकिता को अपनी मां के अलावा तेजस्वी की मां, अर्जुन बिजलानी की मां के साथ भी पोज देते हुए देखा गया. अंकिता जिस तरह से सबका ध्यान रख रही थीं, उनका ये जेस्चर फैंस को खूब पसंद आया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |