Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीएम मोदी पर 22 दिन के अंदर हमला करने का वादा किया! बक्सर से तीन युवक गिरफ्तार


बिहार के बक्सर से पीएम मोदी पर हमले की साजिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी एक साइबर कैफे चलाता है। इसी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को मेल कर पीएम मोदी पर हमला करने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने हमला करने के लिए 22 दिन का समय मांगा था। इसके साथ ही करोड़ों रुपयों की मांग की थी। अमेरिकी एजेंसी ने भारत सरकार को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पणरी गांव के रहने वाले अमन नामक युवक ने पैसे की लालच में प्रधानमंत्री को क्षति पहुंचाने की एवज में अमेरिका के सुरक्षा एजेंसी सीआईए से पैसा मांग रहा था। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से युवक काम को अंजाम देने के लिए 22 दिन की मोहलत मांगा था।

आरोपी युवक सिमरी में साइबर कैफे चलता है।साइबर कैफे चलाता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान सामने आया कि इसमें दो अन्य युवक भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से भी पूछताछ की जा रही है।

बक्सर के सिमरी में एक साइबर कैफे चलाने वाले युवक ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को एक मेल किया था। इस मेल में पीएम मोदी पर हमले का प्रस्ताव दिया गया था और इस काम को अंजाम देने के लिए बदले में करोड़ों रुपये मांगे गए थे। काम पूरा करने के लिए 22 दिन का समय भी मांगा गया था। सीआईए ने इस मेल के बारे में भारत सरकार को बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य लोगों को भी बाद में पकड़ा गया। अब सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |