Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता बलिया रू आंकड़ों की सटीकता और सिस्टम की परीक्षा! अब सिर्फ गिनती नहीं, पारदर्शिता और तकनीक की भी कसौटी होगी जनगणना-2027


बलिया। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद मानी जाने वाली जनगणना अब केवल आंकड़ों का संकलन भर नहीं रह गई है, बल्कि यह शासन की नीतियों और भविष्य की योजनाओं की आधारशिला बन चुकी है। जनगणना-2027 को लेकर बलिया जनपद में जिस तरह से तैयारियां तेज की गई हैं, वह इस बात का संकेत है कि प्रशासन इस बार पारंपरिक प्रक्रिया से आगे बढ़कर अधिक सटीक और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहता है।

विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की गई। दो चरणों में होने वाली इस प्रक्रिया का पहला चरण मकान सूचीकरण और आवासीय गणना का होगा, जिसमें स्वगणना को विशेष महत्व दिया गया है। यह बदलाव केवल सुविधा का नहीं, बल्कि नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास भी है। 07 मई से शुरू होने वाली स्वगणना और उसके बाद घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया प्रशासन की दोहरी रणनीति को दर्शाती हैकृतकनीक और पारंपरिक व्यवस्था का संतुलन।

दूसरे चरण में प्रस्तावित जनसंख्या और जाति आधारित गणना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह आंकड़े भविष्य की नीतियों, आरक्षण व्यवस्था और संसाधनों के वितरण को प्रभावित करेंगे। ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण पर विशेष जोर देना और कर्मचारियों की परीक्षा की व्यवस्था करना प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

हालांकि, चुनौती कम नहीं है। स्वगणना को लेकर जागरूकता, तकनीकी समझ और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच जैसे मुद्दे इस पूरी प्रक्रिया की सफलता को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन का यह दायित्व और भी बढ़ जाता है कि वह न केवल व्यवस्था बनाए, बल्कि आमजन को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने में सफल हो।

जनगणना-2027 बलिया के लिए सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रशासनिक क्षमता, तकनीकी समावेशन और सामाजिक भागीदारी की वास्तविक परीक्षा साबित होने जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |