Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आर० आर० ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में ‘प्रज्ञान-2026’ का भव्य समापन


लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित आर० आर० ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, लखनऊ में आयोजित वार्षिकोत्सव प्रज्ञान-2026 का समापन आज रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (मैनेजिंग डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश शुक्ला (विधायक, बख्शी का तालाब, लखनऊ) उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतीश चंद्र त्रिपाठी (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट) ,रमेंद्र सिंह (मोनू) प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुखं एवं संस्थान के चेयरमैन श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बी.टेक (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी कुमारी ने 92.22ः अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पॉलिटेक्निक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा अग्निहोत्री ने 85.87ः अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के टॉपर्स एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

संस्थान के सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत मिस्टर प्रज्ञान एवं मिस प्रज्ञान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन एवं समूह गायन जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेश सिंह चैहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में डीन एकेडमिक श्री दुर्गेश वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रज्ञान-2026 की फेस्ट हेड खुशी अग्रवाल, को-हेड आयुष तथा टीम सदस्य शाश्वत, अक्षत, इशिका, कुसाग्र, वंशिका, दिवांशु, आदर्श, अंश, जतिन एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। स्पोर्ट्स गतिविधियों का संचालन स्पर्धा क्लब तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन तरंग क्लब द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेश सिंह चैहान, डीन एकेडमिक श्री दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सुश्री आरती जायसवाल, चीफ प्रॉक्टर श्री विजय बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार श्री बिमलेश सिंह चैहान, प्रथम वर्ष के विभागाध्यक्ष श्री आशुतोष शुक्ला एवं उपप्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित समस्त संकाय एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |