Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टीवीके नेता ने एक्जिट पोल को नकारा! विजय जीतेंगे 200 से अधिक सीटें, पूरी दुनिया में जानी जाएगी सीटी क्रांति


तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। बुधवार शाम को एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। टीवीके के नेता के.ए. सेंगोट्टईयन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एग्जिट पोल के निष्कर्षों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सर्वेक्षण परिणाम से अलग हैं। उनकी पार्टी के प्रति भारी जन समर्थन को सही तरीके से नहीं दर्शाते है।

सेंगोट्टईयन ने कहा, 'वह (विजय) 200 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और तमिलनाडु की सत्ता संभालेंगे। जनता पहले ही यह तय कर चुकी थी।' ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव का अनुमान जताते हुए सेंगोट्टईयन ने कहा कि राज्य वर्तमान पूर्वानुमानों को नकारते हुए एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के कगार पर है।

सेंगोट्टईयन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'तमिलनाडु और देश के इतिहास में हमने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और समाजवादी क्रांति देखी हैं। अब हमारे नेता थलपति की 'सीटी क्रांति' केवल तमिलनाडु में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाएगी। यही होने जा रहा है।'

बता दें कि टीवीके का चुनाव चिह्न 'सीटी' (व्हिसल) है। टीवीके के नेता ने यह भी बताया कि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पिछले चुनाव में एग्जिट पोल और अंतिम परिणामों में फर्क था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |