संग्रामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1800 मरीजों का हुआ उपचार
April 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के कुल 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलेका आयोजन किया गया। इस मेले के तहत 1811 मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिली जिसमें उनकी मुफ्त जांच की गई मुफ्त परामर्श दिया गया और उन्हें मुफ्त दवा दी गई।अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने जिले के विकास खंड तिलोई शाहमऊ और बहादुर पुर के ओदारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना आरोग्य मेले का लाभ जनता को मिल रहा है आज के स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया। मेले को लेकर 53 चिकित्सक व 253 पैरामेडिकल टीम लगाई गई।मेले में 181 बच्चे,810 पुरुष शेष 820 महिलाओं को लाभ मिला मेले के तहत 55 परिवार को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए 5 लाख की मुफ्त दवा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया गया। उन्होंने बताया कि हमारे अमेठी की स्वास्थ्य टीमें मेले में उपस्थित रहकर अच्छा स्वास्थ्य लाभ जिले में पहुंचा रही है।
