Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इजरायली सेना ने चेतावनी देने के बाद ईरान पर बरसा दिए बम, 18 लोगों की मौत


ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि तेहरान के उत्तर-पश्चिम में ईरान के अल्बोर्ज प्रांत को निशाना बनाकर किए गए एक हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। न्यायपालिका की मीजान समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 24 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। राजधानी तेहरान पर जोरदार हवाई हमले किए गए हैं, जिनमें पहाड़ों में स्थित एक संभावित हथियार डिपो और रिहायशी इलाके भी शामिल हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग भयावह हो सकती है। जंग के बीच इजरायल की सेना ने फारसी भाषा में ईरान नागरिकों को ट्रेन से सफर ना करने की चेतावनी दी है। संदेश में इजरायली सेना ने ईरानियों से कहा कि ट्रेनों में या रेलवे ट्रैक के पास उनकी मौजूदगी जान को खतरे में डाल सकती है।

इजरायली सेना ने अपने फारसी भाषा के एक्स अकाउंट पर लिखा, "आपकी सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अभी से लेकर ईरान के समय के अनुसार रात 9:00 बजे तक, पूरे देश में ट्रेनों का इस्तेमाल करने या ट्रेन से सफर करने से बचें।"

पूरे ईरान में हफ्तों इंटरनेट पूरी तरह से बंद है। इटरनेट बंद होने की वजह से आम लोगों के लिए ऐसी चेतावनियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। हालांकि, ईरान के बाहर से चलने वाले फारसी भाषा के सैटेलाइट नेटवर्क ऐसी रिपोर्टें प्रसारित करते हैं, जिससे जानकारियां इस्लामिक गणराज्य के अंदर तक पहुंच पाती हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौता करने का अल्टीमेटम भी करीब आता जा रहा है। ऐसे में ईरान के खिलाफ हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। ईरान में अब पावर प्लांट, पुल और रेलवे को भी निशाना बनाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |