Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ब्लाक आसपुर देवसरा में 16 अप्रैल से विशेष चिन्हांकन शिविर अभियान शुरू! दिव्यांगजनों हेतु विकास खंडो में लगेगा चिन्हांकन शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने  बुधवार को बताया है कि जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उपकरणों से लाभान्वित करने हेतु 16 अप्रैल 2026 से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विकास खंड परिसरों में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, स्मार्टफोन, टैबलेट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों का आयोजन विभिन्न विकास खंडों में अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा, जिसमें आसपुर देवसरा में 16 अप्रैल, पट्टी में 17 अप्रैल, बाबा बेलखरनाथधाम में 20 अप्रैल, मंगरौरा में 21 अप्रैल, गौरा में 22 अप्रैल, शिवगढ़ में 23 अप्रैल, मानधाता में 24 अप्रैल, सदर में 25 अप्रैल, सण्ड़वा चन्द्रिका में 27 अप्रैल, लक्ष्मणपुर में 28 अप्रैल, लालगंज में 29 अप्रैल, सांगीपुर में 30 अप्रैल, रामपुर संग्रामगढ़ में 04 मई, कालाकांकर में 05 मई, बाबागंज में 06 मई, कुण्डा में 07 मई तथा बिहार में 08 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, उन्हें भी वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों से लाभान्वित करने हेतु पात्रता के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। साथ ही ऐसे दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही भी शिविरों में की जाएगी। इन शिविरों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माणध्संचालन एवं करेक्टिव सर्जरीध्कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के अंतर्गत भी पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में पंजीकरण हेतु दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्रध्यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |