प्रतापगढः सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद हेतु 10 मई तक करें आवेदन
April 15, 2026
प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति ने बुधवार को बताया है कि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) प्रतापगढ़ के 01 पद हेतु प्रस्तावध्पैनल शासन को भेजा जाना है। उन्होने जनपद के सिविल न्यायालयों में शासन की ओर से कार्य करने के लिये विधिक वर्ग संस्था (बार) के सदस्यों को सूचित किया है कि जो अधिवक्ता सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पद पर कार्य करने के लिये अपने नाम पर विचार कराने के इच्छुक हो और वह विधि व्यवसाय करने का कम से कम 10 वर्षो का अनुभव रखते हो निर्धारित प्रपत्र-क एवं प्रपत्र-ख में पूर्ण सूचना भरकर दिनांक 10 मई 2026 के सायंकाल 5 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के न्याय सहायक पटल पर जमा कर सकते है। पूर्व शासकीय अधिवक्ता भी रिक्त पदों हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्य दिवस में न्याय सहायक कलेक्ट्रेट से प्राप्त किया जा सकता है।
.jpg)