रात्रि चेकिंग के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द से गिरफ्तार किया गया।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते हैं। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-291/26 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।