Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई गई 135वीं जयंती! अंबेडकर जी ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा साधन बताया- राजेश मिश्र


गौरीगंज/अमेठी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है और उसी के आधार पर देश संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है और अपने तरीके से शासन चलाने की कोशिश कर रही है। वक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि अंबेडकर जी ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा साधन बताया था। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक समानता और प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज में जागरूकता फैलाएं। सपा के महामंत्री अरशद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में अंबेडकर जी के विचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के सिद्धांतों के बजाय “बुलडोजर नीति” से चलाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने सभी से अंबेडकर जी के विचारों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर संग्राम सिंह, सीपी यादव, तुफैल खान, राकेश यादव, कौहार, चंद्रशेखर यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, रीता देवी, सुंदरलाल, राम सिंह यादव, राम जियावान गुप्ता, पूर्णिमा देवी, मेयना देवी, अशोक यादव, राम केवल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अंबेडकर जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |